समाचार

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने श्री महावीर तपोभूमि के दर्शन किएः समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने सम्मान किया


मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री महावीर तपोभूमि में दर्शन करने हेतु पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण 6 मंदिरों के दर्शन किए। उज्जैन में भगवान महावीर स्वामी का क्या संबंध है इतिहास के बारे में जाना। समाज सचिव ने उनका तिलक, माला और शॉल से सम्मान किया। पढ़िए उज्जैन से यह खबर….


उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने श्री महावीर तपोभूमि में दर्शन करने हेतु पहुंचे। जहां पर उन्होंने संपूर्ण 6 मंदिरों के दर्शन किए। णमोकार मंत्र की माला फेरी एवं उज्जैन में भगवान महावीर स्वामी का क्या संबंध है इतिहास जाना। संपूर्ण जानकारी ली। समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने उनका तिलक, माला और शॉल से सम्मान किया। तत्पश्चात ट्रस्ट द्वारा भी उनका सम्मान किया गया।

लगभग 45 मिनट से भी अधिक समय जैन तपोभूमि पर रुके और उन्होंने आचार्य श्री विद्या सागरजी महाराज मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज एवं आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी महाराज व कई साधु संतों की जानकारी ली एवं कई विषयों पर चर्चा की। श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट के अशोक जैन चायवालाद, दिनेश जैन, सुरेश जैन, उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page