भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्वाण उत्सव से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर मंत्र जाप किया और समाज के वरिष्ठ जनों के साथ धार्मिक चर्चा की। पढ़िए नीरज सोगानी की रिपोर्ट…
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज से भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्वाण उत्सव के एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, लक्ष्मी नगर पहुँचे और मुनि श्री संघ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर मंत्र जाप किया। कार्यक्रम में समाज के सचिव सचिन कासलीवाल, अभिषेक विनायक, अश्विन कासलीवाल, अशोक मुन्ना जैन, शैलेंद्र जैन, गौरव जैन सहित कई अन्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ अनिल जैन, कालूखेड़ा संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी और अन्य उपस्थित थे। सभी ने मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की जानकारी नीरज सोगानी ने दी।













Add Comment