समाचार

छोटी नसिया पर भक्तामर दीपार्चना आयोजित : आचार्य शांतिसागर महाराज छाणी एवं आर्यिका विचित्रा माताजी को अर्घ अर्पित


सागवाड़ा नगर के आसपुर रोड स्थित आचार्य शांतिसागर महाराज छाणी की समाधि स्थली छोटी नसिया पर शनिवार को भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया। आर्यिका विचित्रा माताजी के अग्नि संस्कार स्थल पर नव निर्मित चबूतरे पर खोडनिया परिवार की ओर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया “विरल” के तत्वावधान में यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजजनोंने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ दीप प्रज्वलित किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


सागवाड़ा। नगर के आसपुर रोड स्थित आचार्य शांतिसागर महाराज छाणी की समाधि स्थली छोटी नसिया पर शनिवार को प्रातः सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में आर्यिका विचित्रा श्री माताजी के अग्नि संस्कार स्थल पर समाधि का एक माह पूर्ण होने पर नव निर्मित चबूतरे पर खोडनिया परिवार की ओर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया “विरल” के तत्वावधान में समाजजनों द्वारा भक्तामर दीपार्चना की गई।

समाज के ट्रस्टी अश्विन बोबडा ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, चौबीस भगवान, आचार्य शांतिसागर महाराज छाणी एवं आर्यिका विचित्रा माताजी को अष्ट द्रव्य युक्त अर्घ अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित समाजजनों द्वारा समाधि चबूतरे की चारों दिशा में आचार्य मानतुंग रचित भक्तामर स्तोत्र के 48 काव्य का उच्चारण करते हुए 48 दीप प्रज्वलित कर स्थापित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में णमोकार महामंत्र उच्चारण के साथ योगिंद्रागिरी के मूलनायक आदिनाथ भगवान की आरती उतारी गई।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर सेठ महेश नोगमिया, ट्रस्टी संतोष खोडनिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया, पवन कुमार गोवाडिया, बदामी लाल खोडनिया, डॉ. विपिन शाह, भावेश गांधी, नटवर लाल गलालिया, केसरीमल शाह, जयन्ति लाल सारगिया, अशोक शाह, गजेन्द्र गोवाडिया, प्रतीक शाह, राजेन्द्र डेचिया, चेतन दोसी, निलेश मुन्शी, विनय सेठ, हितेन्द्र शाह, हिमांशु हिरेन खोडनिया, साधना कोठारी, पूजा पगारिया, रेखा पंचोरी, दीपिका शाह, नयना सारगिया, उषा, निर्मला, अरुणा खोडनिया, लीना सारगिया समेत अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page