समाचार

भक्तों ने किया पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट : छीपीटोला जैन समाज को मिला मुनिश्री शिवदत्त सागर जी ससंघ का मंगल वर्षायोग 2024


वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री शिवदत्त सागर जी महाराज, मुनि श्री हेमदत्त सागर जी महाराज, मुनि श्री पदमदत्त सागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में चातुर्मास घोषणा 2024 कार्यक्रम का आयोजन आगरा के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के परिसर में किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करके किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री शिवदत्त सागर जी महाराज,मुनि श्री हेमदत्त सागर जी महाराज,मुनि श्री पदमदत्त सागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में चातुर्मास घोषणा 2024 कार्यक्रम का आयोजन आगरा के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के परिसर में किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करके किया। इसके बाद टूण्डला, बरहन, जलेसर, फिरोजाबादआदि स्थानों की जैन समाज ने बडे़ भक्तिभाव के साथ गुरुचरणों में पहुंचकर और सामूहिक रुप से श्रीफल भेंटकर चातुर्मास 2024 हेतु निवेदन किया।वहीं छीपीटोला सकल जैन समाज ने भी मुनिसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर 2024 चातुर्मास हेतु निवेदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। छीपीटोला जैन समाज के साथ ही जयपुर हाउस जैन समाज ने भी मुनिसंघ के समस्त श्रीफल भेंटकर चातुर्मास 2024 हेतु निवेदन किया|

इसके साथ ही मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज ने सभी भक्तों को मंगल आशीर्वाद एवं स्वीकृति देते हुए कहा कि मेरा आगरा के छीपीटोला शैली में ही चातुर्मास 2024 होगा। इस अवसर पर जयपुर हाउस मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का माला एवं मुकुट पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मुनिश्री द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद सभी छीपीटोला सकल जैन के लोग बहुत ही आनंदित और प्रफुल्लित दिखाई दिए।

कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन मसाले वाले ने किया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले, सुबोध जैन पाटनी, अजय जैन, नीरज जैन, बॉबी काली चरण जैन, पंकज जैन, मनोज जैन बल्लो, दीपक जैन मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अभिषेक जैन सहित समस्त जयपुर हाउस एव छीपीटोला जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page