समाचार

मुनिश्री को छीपीटोला कमेटी ने किया श्रीफल भेंट: आगरा आगमन का किया मुनिश्री से आग्रह 


मुनिश्री सौम्यसागर महाराज को आगरा छीपीटोला मंदिर कमेटी ने श्रीफल भेंट किया। मुनिराजों का ग्वालियर से पद विहार करते हुए अल्प प्रवास पर मुरैना आगमन हुआ। इस अवसर पर आगरा आने का आग्रह किया। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


आगरा। मुनिश्री सौम्यसागर महाराज को आगरा छीपीटोला मंदिर कमेटी ने श्रीफल भेंट किया। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री सौम्य सागर महाराज एवं मुनिश्री निश्चल सागर महाराज का ग्वालियर से पद विहार करते हुए अल्प प्रवास पर मुरैना आगमन हुआ। छीपीटोला आगरा की पंचायती जैन मंदिर कमेटी ने मुनिराजों को श्रीफल अर्पित कर छीपीटोला आगरा आगमन के लिए सामूहिक रूप से श्रीफल अर्पित किया।

मुनिराजों का मुरैना से आगरा की ओर पद विहार हो गया है। मंगलवार को रात्रि विश्राम एबी रोड हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ पर होगा। श्रीफल भेंट करते समय छीपीटोला जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन (बल्लो), विमलकुमार जैन (अंकल), अक्षतकुमार जैन, राजकुमार जैन (सोनू मीटर वाले), प्रतापचंद जैन, राजीवकुमार जैन (कोर वाले) उपस्थित थ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page