जैन समाज के युवा देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं । समाज की एक ऐसी ही किशोरी याशी जैन, अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर भारत लौट रही है । पढ़िए हमारे सहयोगी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट …
यासी जैन, 24 फरवरी को ट्रेन नं 18029 शालीमार एक्सप्रेस से कोच नंबर A-2 से अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर के अपने घर रायगढ़ लौटी । यासी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ योजना आयोग का सदस्य बनाया है । याशी को मिली ये दोनों उपलब्धियां परिवार और समाज के लोगों को आनंदित कर रही है ।
छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज में खुशी की लहर समाज जन से निवेदन के कृपया दुर्ग स्टेशन पर एवं रायपुर स्टेशन पर अपने जैन समाज के गौरव अपने छत्तीसगढ़ की बच्ची का सम्मान करें एवं मिठाई खिलाएं । जैन समाज नैला द्वारा आज रात्रि नैला स्टेशन मे कुर्ला एक्सप्रेस मे पर्वतारोही याशी जैन का सम्मान किया गया ।













Add Comment