दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित जैसवाल जैन युवाजन की विशेष बैठक में चौधरी मोहित जैन ‘चीकू’ को सर्वसम्मति से संगठन का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया। पढ़िए यह अजय जैन की विशेष रिपोर्ट…
अम्बाह। दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित जैसवाल जैन युवाजन की विशेष बैठक में चौधरी मोहित जैन ‘चीकू’ को सर्वसम्मति से संगठन का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही स्थानीय समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। नगरवासियों और समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
हर्ष जैन (दिल्ली) ने कहा कि “चौधरी मोहित जैन न केवल युवा नेतृत्व का सशक्त चेहरा हैं, बल्कि ‘जैसवाल जैन सेवा न्यास’ और ‘सन्मति फाउंडेशन’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के भी सक्रिय सदस्य हैं। वे वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
विशेष रूप से श्री शिखरजी यात्रा के संयोजक के रूप में उनका कार्य अनुकरणीय रहा है। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और दूरदर्शिता का समन्वय है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
उनकी नियुक्ति पर अन्य समाजजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।













Add Comment