समाचार

श्रावकों ने सम्मलित होकर किया पुण्यार्जन : मुनि द्वय का चातुर्मास हुआ प्रभावना पूर्वक स्थापित


पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन, बाहुबलिनगर में गणाचार्य विरागसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि बिदाम्बरसागर महाराज एवं प्रवरसागर महाराज के चातुर्मास की कलश स्थापना गुरुभक्ति पूर्वक हुई, जिसमें श्रावकों ने सम्मलित होकर पुण्यार्जन किया। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन, बाहुबलिनगर में गणाचार्य विरागसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि बिदाम्बरसागर महाराज एवं प्रवरसागर महाराज के चातुर्मास की कलश स्थापना गुरुभक्ति पूर्वक हुई, जिसमें श्रावकों ने सम्मलित होकर पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज एवं गणाचार्य विरागसागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलन कर किया गया।

मुनि द्वय का पाद प्रक्षालन नगरपालिका अध्यक्ष सरला जैन, मुन्नालाल जेैन परिवार ने किया जबकि ध्वजारोहण संजय रसिया अध्यक्ष आदिनाथ सेवा संघ एवं शास्त्र भेंट अक्षय कुमार टीकमगढ द्वारा किया गया। प्रारम्भ में आचार्य श्री की संगीतमय पूजा हुई, जिसमें कलश स्थापना दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल के साथ पदाधिकारियों द्वारा की गई जबकि जलचंदन अर्घ्य समर्पित करने में त्यागी व्रति एवं पाठशाला परिवार, बालिका मण्डल, जैन मिलन बाहुबलिनगर, आदिनाथ सेवा संघ बाहुबलि सेवा संघ, युवा वर्ग विद्यागुरु महिला मण्डल, बाहुबलिनगर ने किया।

धार्मिक क्रियाओं के बीच स्थापित कलश

आमंत्रित विद्वान पं. जयकुमार जैन बडागांव के मार्गदर्शन एवं संगीतकार प्रदीप जैन बाहुबलिनगर के संयोजन में चातुर्मास कलश स्थापना हुई। इसमें प्रथम कलश की स्थापना गुलाबचंद अमित जैन बंधा, अशोक जैन अर्पित जैन शिवाजी परिवार, संजीव जैन बजाज परिवार, गुलाबचंद अजित जैन धनगौल परिवार, निर्मलकुमार खिरिया, सनतकुमार कैलगुवा, प्रकाशचंद अभिनव आमर्ष सौरया, संदीप जैन कैलगुवा परिवार ने की। धर्मसभा में मुनि बिदाम्बर सागर महाराज एवं मुनि प्रवर सागर महाराज ने चातुर्मास श्रावकों के लिए धर्मध्यान का अत्यंत उपयोगी समय बताया, जिसमें साधु एक स्थान पर रहकर धर्मध्यान करते हैं।

धर्म की महिमा बताते हुए कहा कि यही वह साधन है जिसमें प्रभु की आराधना करके श्रावक अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, धार्मिक संयोजक मनोज बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, डॉ. संजीव कडंकी, अरविन्द सिंघई साढूमल, ऋषभ जैन सहारा, संजीव सौरया, जितेन्द्रजैन, सौरभ जैन पीलू, जीवन जैन मिर्चवारा, पंकज गदौरा, संतोष मोदी, शिखरचंद मम्मा, का. मनोजजैन, चंचल पहलवान, विकास सौरई, ऋषभ जैन लौहरगुवा, आनंद चंदावली, सत्यम रिछारिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page