आचार्य चंद्रसागरजी महाराज का चातुर्मास पुनर्वास गलियाकोट कॉलोनी, सागवाड़ा में होगा। समाज के मीडिया प्रभारी मनोज गलालिया ने बताया कि पुनर्वास कॉलोनी जैन समाज के प्रतिनिधियों ने अंदेश्वर पार्श्वनाथ पहुंचकर वहां विराजित चारित्र दिवाकर आचार्य चंद्रसागरजी महाराज के दर्शन किए और चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सागवाड़ा। आचार्य चंद्रसागरजी महाराज का चातुर्मास पुनर्वास गलियाकोट कॉलोनी, सागवाड़ा में होगा। समाज के मीडिया प्रभारी मनोज गलालिया ने बताया कि पुनर्वास कॉलोनी जैन समाज के प्रतिनिधियों ने अंदेश्वर पार्श्वनाथ पहुंचकर वहां विराजित चारित्र दिवाकर आचार्य चंद्रसागरजी महाराज के दर्शन किए और चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट कर निवेदन किया।
समाज के अध्यक्ष गजेंद्र शाह, आकाश शाह, रमेश भगत, विमल शाह, तेजपाल, गिरधरलाल शाह, दिनेश जांगा, जितेंद्र शाह, मनोज गलालिया, अश्विन शाह, बाबू चोवटिया, तरंग शाह, अमित शाह, संतोष भगत, पवन जैन, पीयूष कोठारी, कीर्ति कोठारी, भावेश जैन, दीपेश शाह, निर्णय जैन, सचिन शाह, परेश जैन, मनीष पंचोरी, संदीप पंचोरी, राजकुमार, ईशान गलालिया, नमन जैन, ईशान जैन और महिला मंडल के सदस्यों ने अंदेश्वर पारसनाथ में श्रीजी का अभिषेक व पूजन किया। इसके बाद आचार्य गुरुदेव को ससंघ 8 पिच्छी के गलियाकोट कॉलोनी में चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। जिसे आचार्य ने स्वीकार कर पावन सन्मतिचंद्र वर्षा योग को गलियाकोट कॉलोनी में करने की घोषणा की। आचार्य ससंघ के रविवार को संभावित मंगल प्रवेश को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।













Add Comment