आचार्य सुनीलसागर की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ का पावन वर्षायोग इस बार खैरवाड़ा के नेमीनाथ जिनालय में होगा। चातुर्मास को सफल बनाने के लिए चौका व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, जुलूस व्यवस्था समिति गठित कर महिला मंच, युवा मंच की ओर से हर घर जैन ध्वजा लगाने, ड्रोन से पुष्प वर्षा सहित वर्षायोग को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है। माताजी ससंघ का नगर प्रवेश 7 जुलाई को होगा। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
खैरवाड़ा। आचार्य सुनीलसागर की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ का पावन वर्षायोग इस बार खैरवाड़ा के नेमीनाथ जिनालय में होगा। दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र बखारिया ने बताया कि 37 वर्षों बाद किसी दिगंबर जैन संत का चातुर्मास नेमीनाथ जिनालय में होने जा रहा है। माताजी के वर्षायोग के लिए आचार्य श्री सुनीलसागर का आशीर्वाद समाज को प्राप्त हुआ है। संरक्षक बाबूलाल सराफ की अध्यक्षता में हुई समाज की बैठक में चातुर्मास को सफल बनाने के लिए चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पंचोली के नेतृत्व में चौका व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, जुलूस व्यवस्था समिति गठित कर महिला मंच, युवा मंच की ओर से हर घर जैन ध्वजा लगाने, ड्रोन से पुष्प वर्षा सहित वर्षायोग को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है।
मंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि आर्यिका संघ में आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी, आर्यिका श्री अगममति माताजी, क्षुल्लिका समभाव मति माताजी ससंघ का नगर प्रवेश 7 जुलाई को होगा। जहां खैरवाड़ा की सीमा पर बैंडबाजे के साथ संघ का जोरदार स्वागत किया जाएगा। साथ ही बस स्टैंड, सदर बाजार होते हुए माताजी संघ को जिन मंदिर लाया जाएगा। बैठक का संचालन समाज के महामंत्री पंकज जैन ने किया तथा सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment