श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में 2025 के चातुर्मास के लिए आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। खैरवाडा़ समाज के पुरुष और महिलाएं 50 से अधिक समाजजन श्रुतपंचमी पर आशीर्वाद लेने कोकापुर पहुंचे। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
खैरवाड़ा। श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में 2025 के चातुर्मास के लिए आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दिगम्बर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं कमेटी ने बताया कि आचार्य श्री सुनीलसागरजी की शिष्या आर्यिका श्री सुप्रज्ञमति माताजी, आर्यिका श्री अनघमति माताजी और क्षुल्लिका समभावमति माताजी के ससंघ के लिए आचार्य श्री ने 2025 का चातुर्मास के लिए घोषणा की।आचार्य श्री ने चल रहे कोकापुर (सागवाडा़) में प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रुतपंचमी पर पांडाल में माताजी के चातुर्मास के लिए घोषणा कर आशीर्वाद दिया। खैरवाडा़ समाज के पुरुष और महिलाएं 50 से अधिक समाजजन श्रुतपंचमी पर आशीर्वाद लेने कोकापुर पहुंचे। मंगलवार को समाज का प्रतिनिधि मंडल भासोर में चल रहा सिद्ध चक्र महा मंडल विधान के कार्यक्रम में पहुंचे।
वहां पर आचार्य श्री सुनीलसागरजी के दर्शन कर चातुर्मास के लिए पुन: आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी के दर्शन कर चातुर्मास संबंधित चर्चा कर माताजी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। यह खुश खबर सुनकर पूरा दिगम्बर दशा हुमड़ समाज काफी उत्साहित है।













Add Comment