समाचार

शोभायात्रा भी निकाली जाएगी : चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन में 9 जुलाई को


श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला में मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई l पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला में मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई l मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने बताया कि जीवों के ऊपर दया रखते हुए मुनिराज एवं आर्यिका 4 माह के लिए एक ही स्थान पर निवास करते हैंl नौ जुलाई को 12:30 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं श्रुत संवर्धन पावन वर्षायोग स्थापना होगीl

इस मौके पर मंदिर कमेटी(कार्यवाहक अध्यक्ष) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सीए, मुख्य सयोजक, राजेश जैन सयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन, सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद थे।

नौ जुलाई 2023 को सुबह 12:30 बजे जैन भवन छिपीटोला से भव्य शोभायात्रा एवं चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page