समाचार

बंधा जी में पंच मुनिराजों की चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम संपन्न : समाजजनों ने शामिल होकर लिया धर्मलाभ 


बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में आचार्य श्री विद्यासागर के मंगल आशीष से पंच मुनिराजों एवं क्षुल्लक महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम रविवार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के दिन संपन्न हुआ। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…


बंधा जी। बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में आचार्य श्री विद्यासागर के मंगल आशीष से पंच मुनिराजों एवं क्षुल्लक महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम रविवार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के दिन संपन्न हुआ। देशभर के अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।

यह चातुर्मास कलश स्थापना आचार्य विद्यासागर महाराज की

मुनि श्री विनम्र सागर ससंघ पिछले 4 माह से बंधा जी में विराजमान है। रविवार को मुनि श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक शांतिधारा इसके बाद आचार्य विद्यासागर महाराज का पूजन हुआ। उसके बाद मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन शुरू हुए। मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि आज आप लोग बंधा जी में चातुर्मास कलश स्थापना में शामिल होने आए हो। यह कलश स्थापना हम मुनिराज की नहीं, यह चातुर्मास कलश स्थापना आचार्य विद्यासागर महाराज की है। उन्होंने सुबह-सुबह मुझे आशीर्वाद भेजा है। इसके पहले अतिशय क्षेत्र बंधा जी में सन 2012 में मुनि श्री 108 अभय सागर महाराज का चातुर्मास हो चुका है। इसके बाद 2019 में दुर्लभमति माताजी संसघ का एवं सन 2021 में मुनि श्री 108 विमल सागर ससंघ का चातुर्मास बंधा जी में हो चुका है। यह जो कलश स्थापना का आयोजन आप लोग कर रहे हैं। यह सब आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के मंगल आशीष से हो रहा है। अजितनाथ भगवान का महान अतिशय बंधा जी की इस धरा पर हो रहा है। देश दुनिया के लोग भगवान के चमत्कार एवं अतिशय को देख रहे हैं।

 इन्हें मिला कलश स्थापना का सौभाग्य 

प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे  मुनि संघ  बेदी प्रांगण स्थित आचार्य विद्यासागर रजत सभागार पहुंचे। बंधा जी बालिका मंडल, नंदीश्वर बालिका मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। बुंदेलखंड सहित अनेक राज्यों से हजारों भक्त कलश स्थापना के साक्षी बने। जो मुनि भक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए उनमें अनेक लोगों ने ऑनलाइन कलश स्थापित कराए। प्रथम कलश स्थापना करने का सौभाग्य भोपाल वाले परिवार को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश का सौभाग्य राजेश जैन परिवार बेगमगंज को प्राप्त हुआ। तीसरा कलश स्थापना करने का सौभाग्य राजा जैन कारी परिवार टीकमगढ़ को प्राप्त हुआ। कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने चातुर्मास कलश स्थापना करने का सौभाग्य प्राप्त किया। मुनि श्री विनम्र सागर, मुनि श्री निस्वार्थ सागर, मुनि श्री निर्मद सागर ,निसर्ग सागर, श्रवण सागर एवं हीरक सागर महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पृथ्वीपुर से ध्रुव सिंह राठौर ने आकर मुनिसंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं चातुर्मास कलश भी स्थापित किया। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से अनोज जैन, कमलेश जैन, राजेंद्र मोदी, महेंद्र जैन सिमरा, बल्ले जैन, डीके जैन, महेश चौधरी, प्रदीप जैन, कमलेश चौधरी, महेंद्र जैन, अजित जैन एवं क्षेत्रीय समाज से अनेक लोग शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
3
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page