समाचार

क्षेत्र में संचालित है पाठशाला, गौशाला और हथकरघा उद्योग : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की चातुर्मास कलश स्थापना 2 जुलाई को


आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ के चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे से होगी। क्षेत्र में महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद से अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़)। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ के चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे से होगी। क्षेत्र में महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद से अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और यहां प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में कक्षा चौथी से बारहवीं तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में विद्यालय संचालित है। इस वर्ष से कक्षा एक से पांचवी तक डे स्कूल भी संचालित हो चुका है| यहां गौशाला का भी संचालन किया जा रहा है, जिसका शुद्ध और सात्विक दूध और घी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है।

यहां हथकरघा उद्योग का संचालन भी वृहद रूप से किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिल रहा है। यहां बनने वाले वस्त्रों की मांग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यहां वस्त्रों को पूर्ण रूप से अहिंसक पद्धति से बनाया जाता है, जिसका वैज्ञानिक दृष्टि से उपयोग कर्त्ता को बहुत लाभ होता है। महामहिम आचर्य श्री के दर्शन के लिए दूर-दूर से उनके भक्त आ रहे हैं। चातुर्मास कलश स्थापना में इंदौर से भी सैकड़ों गुरु भक्त परिवार स्थापना समारोह में पहुंच रहे हैं। बाहर अन्य प्रदेशों से आने वाले समाजजनों की रुकने और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट कमेटी द्वारा की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page