समाचार

चातुर्मास कलश निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह में उमड़ी भक्तों की आस्था : शोभायात्रा, अष्टद्रव्य पूजन और तपस्वी सम्मान से गूंजा ओरवाडिया जैन समाज


ओरवाडिया में मुनि विश्वविजय सागर एवं मुनि विशुभ सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास कलश निष्ठापन और पिच्छिका परिवर्तन समारोह भक्ति एवं भाव-विभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


ओरवाडिया जैन समाज में चातुर्मास समापन अवसर पर रविवार प्रातः मुनि विश्वविजय सागर एवं मुनि विशुभ सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास कलश निष्ठापन संपन्न हुआ। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मंगल कलश पुण्यार्जक परिवारों के घरों तक स्थापित किए गए। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि दोपहर में विधानाचार्य पंडित कमलेश सिंघवी के निर्देशन में पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें मंगलाचरण, जिनवाणी भेंट, चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन एवं अर्घ समर्पण विधिवत सम्पन्न हुए।

आचार्य विराग सागर जी का अष्टद्रव्य से पूजन छोगालाल सिंघवी परिवार द्वारा किया गया। मुनि संघ को नवीन पिच्छिकाएं शांतिलाल कमलाबाई नरेश दीपेश सिंघवी एवं कैलाश मोहन पदावत परिवार ने भेंट की। मुनिराजों ने ब्रह्मचर्य व्रत धारण करने वाली बगदीबाई पदावत एवं सज्जनबाई पदावत को अपनी पुरानी पिच्छिकाएं प्रदान की। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार निशांत शर्मा एंड पार्टी द्वारा ‘कुलभूषण देशभूषण’ नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने सभी को वैराग्य भाव से अभिभूत कर दिया।

मंगल प्रवचन में धर्ममय जीवन का संदेश 

उथरदा एवं नईजर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीफल भेंट कर मुनि संघ को अपने ग्राम पधारने का विनम्र निमंत्रण दिया। समापन पर 10 उपवास करने वाले तपस्वियों का भक्तिभाव से सम्मान किया गया। अंत में मुनिराजों ने मंगल प्रवचन देकर धर्ममय जीवन का संदेश दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page