समाचार

चंद्रप्रभु भगवान के पंचकल्याणक महा महोत्सव 10 जून से, खूब होंगे धार्मिक अनुष्ठान

  • राजकुमार दोसी को सौंपी महोत्सव संयोजक की जिम्मेदारी

किशनगढ़। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत, आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। तेली मोहल्ला स्थित चन्द्रप्रभु में आयोजित बैठक में 1008 चंद्रप्रभु भगवान के पंचकल्याणक महा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी की अध्यक्षता में महामहोत्सव का संपूर्ण दायित्व संयोजक राजकुमार दोसी को बनाया गया। बाल ब्रह्मचारी दिनेश भैया की मौजूदगी में महामहोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। सुरेंद्र दगड़ा ने बताया कि 120 वर्ष पुराने मंदिर जन-जन के आराध्य देवाधिदेव 1008चंद्रप्रभु भगवानजी के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने को है। मंदिर का जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 15 जून तक पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य 108 धर्मसागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनिश्री 108 अमितसागर महाराज ससंघ और गणिनी आर्यिकाश्री 105 स्याद्वादमति माताजी की शिष्या आर्यिकाश्री यशसविनी माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा। बैठक में महोत्सव की तैयारियों का सम्पूर्ण जिम्मा राजकुमार दोसी को सौंपते हुए युद्धस्तर पर महोत्सव कार्य की व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के मंत्री सुभाष बडज़ात्या, उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल, उपमंत्री दिनेश पाटनी, कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांड्या, प्रवीण छाबड़ा, पदम गंगवाल, अनिल कासलीवाल, प्रदीप रुपनगढ़, अमित बाकलीवाल, अशोक पाटनी, जयकुमार वैद, विमल पाटनी, राजेंद्र वैद, निर्मल झाझरी, कमल वैद, मदनलाल बंथली, राजकुमार लुहाडिया, रिशु चौधरी सहित अन्य कई समाजबंधु उपस्थित थे। 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page