समाचार

केंद्रीय जेल में हुआ समोशरण महामण्डल विधान का भव्य आयोजन

सागर(म. प्र.)। आचार्य  श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से सोमवार को केंद्रीय जेल सागर मध्य प्रदेश में भव्य  समोशरण महमण्डल विधान का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जेल कर्मचारियों व बंदियों ने हिस्सा लिया।  यह अनूठा भक्तिमय आयोजन  अरुण भैया के निर्देशन में चल रहा है जिसमें पूर्व डी एस पी रेखा दीदी की भी विशिष्ट भूमिका है। जेल में सफलतम रूप से संचालित हथकरघा से जुड़े कई लोग इसमे तन-मन से जुड़कर पुण्यार्जन कर रहे हैं।विधान के दौरान, जब दो जैन बंधुओं (बंदियों) के द्वारा शुद्ध धोती-दुपट्टा धारण कर अभिषेक करते हुए, प्रभु पर जलधार छोड़ी तो लगा जैसे उनका तन-मन भीग गया और आंखों से अश्रु धारा बहने लगी। कर्म के प्रभाव ने उनको जेल तो पहुँचा दिया पर उनका पुण्य देखिए की उनको यहाँ भी श्रीजी अभिषेक एवम विधान में शामिल होने का पुण्य मिला।बंदियों में विधान के प्रति जबरदस्त उत्साह है। बुंदेलखंडी भक्ति नृत्य के साथ बांसुरी वादन करते हुए जिनेन्द्र भगवान की अर्चना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page