नगर में जैन मुनि सौम्य सागर जी महाराज का शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में हुआ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। झांकी में कलश लेकर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से ‘तुम से लगी लगन’ भजन पर नृत्य और संगीत पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। नगर में जैन मुनि सौम्य सागर जी महाराज का शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में हुआ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। झांकी में कलश लेकर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से ‘तुम से लगी लगन’ भजन पर नृत्य और संगीत पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज, मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज सेक्टर-7 आवास विकास पहुंचे। ढोल नगाड़ों, बैंडबाजों के साथ उनकी अगवानी हुई। जगह-जगह पर पाद प्रक्षालन किया गया। मुनिराजों के मंच पर आते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। विशाल पंडाल ऐसा लग रहा था, जैसे किसी मंदिर का प्रांगण हो और वहां भक्त उत्सव मना रहे हो। महिला मंडल द्वारा सुंदर मंगलाचरण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मांगलिक कार्य हुए। मुनिश्री के सानिध्य में भगवान नेमीनाथ निर्वाण लाड्डू महोत्सव एवं नेमिथान भगवान का का मोक्ष कल्याण मनाया गया।
नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर जैन मुनि सौम्य सागर जी महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी को दुख मत दो क्योंकि, किसी को दुखी करके कोई भी खुश नहीं रह सकता है। उन्होंने सभी को जिओ और जीने दो के मूलमंत्र पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मन्दिर कमेटी के हीरालाल बैनाड़ा, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, मगनचंद जैन, महेशचंद जैन, अरुण जैन, हेमा जैन, राकेश जैन पेंट, नीरज जैन, राकेश जैन, मोहित जैन, जितेश जैन, विपुल जैन, वैभव जैन, सिद्धार्थ जैन, विपिन जैन मौजूद रहे।













Add Comment