समाचार

कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वज वंदनः श्री शीतलनाथ जी का जन्म तप कल्याणक महोत्सव मनाया 


कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर कार्यालय परिसर में क्षेत्र कमेटी की ओर से पदाधिकारियों ने ध्वज वंदन एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके उपरांत यहां भगवान श्री शीतलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। देश के विभिन्न क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने इसका धर्मलाभ लिया। भक्तामर महामंडल विधान किया गया। बड़े बाबा का अभिषेक और शांतिधारा पूजन विधान हुआ। पढ़िए कुंडलपुर से राजीव सिंघई की यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र में गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर कार्यालय परिसर में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ और कमेटी पदाधिकारी सदस्यों ने ध्वज वंदन किया। सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। ब्र.किरण दीदी (संचालन) और ब्र.लक्ष्मी दीदी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चंद्रकुमार सराफ, अशोककुमार सराफ, संजय कुबेर, राजेंद्र भेड़ा, अमर सेठ, पुरुषोत्तम जैन, श्रेयांश सराफ, आशीष गांगरा, सिद्धार्थ बजाज, मनीष बनगांव, मनोज ठेकेदार, डॉ.सत्येंद्र जैन, कमेटी सदस्य, मुनि सेवा समिति सदस्य, उप स्वास्थ्य केंद्र कुंडलपुर के सभी डॉक्टर स्टाफ, पूर्णायु के डॉक्टर स्टाफ, हथकरघा के भैयाजी, कुंडलपुर में निवासरत सभी दीदी, भैयाजी कुंडलपुर समाज, कुंडलपुर स्टाफ, यात्रीगण की उपस्थिति रही।

जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया

जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। पालना झुलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

इन्होंने लिया सौभाग्य

शांति धारा, रिद्धि कलश, प्रमुख पात्र का सौभाग्य अनिल अंजना परिवार कानपुर, जैन एकता मंच पार्श्व विहार दिल्ली, सुधीर अंकुर दिल्ली, सुनील सुशीला परिवार दिल्ली, ,चंद्रकुमार अमित आलोक सराफ परिवार दमोह ,अनुज अरुणा अंशुल सतना, श्रेयांश सौरभ भोपाल, निशित राजीव खुरई, सुभाष जैन अतुल भैया दिल्ली, मोक्ष विजय जैन दिल्ली ,पीयूष कुमार बहराइच, अरुण अंकित इंदौर, रविंद्र बसंत सागर, कुणाल जीवनधर जैन बांसवाड़ा ने प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page