समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ललितपुर ने आज क्रांतिवीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर घंटाघर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष अक्षय अलया ने क्रांतिवीर आजाद के योगदान को अविस्मरणीय बताया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल साम ललितपुर ने आज क्रांतिवीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर घंटाघर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष अक्षय अलया ने क्रांतिवीर आजाद के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा वर्तमान में उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। जिला सचिव अजय जैन साइकिल ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का जिंक करते हुए उनके संस्मरण सुनाए।
इस मौके पर पवन जैन शिवाजी, रविशंकर राठौर, गोविंद व्यास, दीपक राठौर, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, रविप्रताप सिंह, महेश पटैरिया, राघवेन्द्र चौबे, धु्रव साहू, रवींद्र जैन, अभिषेक सोनी, संजीव सौरया, देवेन्द्र कुशवाहा, संजय अवनाल, मनोज जैन, पत्रकार, वीरेंद्र जैन सोनू, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।













Add Comment