समाचार

पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ मना वार्षिकोत्सव : दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह 


लिटिल चैम्पियन एकेडमी पुरानी धानमंडी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। कुचामनसिटी से पढ़िए, बबीता जैन की यह खबर…


कुचामनसिटी। लिटिल चैम्पियन एकेडमी पुरानी धानमंडी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। संस्था की प्रधानाचार्य बबीता बड़जात्या ने छोटे बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग नहीं करने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलवाया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सुरजीतसिंह एवं सुमित्रा रहे। अध्यापिका उमंग जैन, ईना गंगवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के देशभक्ति और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में आए लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभावान और खेल प्रतियोगिता विजेता बच्चों का गोल्ड मेडंल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देवश्री, अनिता मेम, मंजू, उषा पहाडिया, रीमा सेठी के अलावा अभिभावकों ने भी भाग लिया। संचालन खुशी जैन सुरभि ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page