समाचार

आचार्यश्री पुलकसागर जी का 55 वां अवतरण दिवस मनाया: जरूरतमंदों को अन्नदान किया 


राष्ट्रीय जैन जागृति पुलक मंच ने आचार्यश्री पुलक सागर महाराज का 55वां अवतरण दिवस समारोह स्थानीय श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में मनाया। महिलाओं ने भगवान नेमिनाथ के पूजन किया। निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्न-दान वितरित किए। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…


आगरा। राष्ट्रीय जैन जागृति पुलक मंच ने आचार्यश्री पुलक सागर महाराज का 55वां अवतरण दिवस समारोह स्थानीय श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने भगवान नेमिनाथ के पूजन के साथ किया। जिसके बाद राष्ट्रीय जैन जागृति पुलक मंच की महिलाओं ने निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्न-दान वितरित किए। इस दौरान आगरा के श्रावक श्रेष्ठी बीना बैनाड़ा एवं उर्मिला मोठ्या, मोनिका जैन, पायल सिंघई, अंजली अहिंसा, उषा मारसन्स, वन्दना जैन, अनुराधा सिंघई, पूनम जैन के अलावा राष्ट्रीय जैन जागृति पुलक मंच की सभी सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page