मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आचार्य गुरुदेव प्रज्ञा सागर जी महाराज के 36वें दीक्षा जयंती महोत्सव में श्री महावीर तपोभूमि में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। यहां आचार्यश्री प्रज्ञासागर जी का महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया। उज्जैन से पढ़िए यह खबर…
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आचार्य गुरुदेव प्रज्ञा सागर जी महाराज के 36वें दीक्षा जयंती महोत्सव में श्री महावीर तपोभूमि में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया और कहा कि आपके जैसे संतों से ही समाज को नई दिशा मिलती है एवं समाज में नई ऊर्जा की क्रांति आती है। आपके आशीर्वाद से ही शासन-प्रशासन को अच्छे से चलाने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज एवं अन्य सभी आचार्य से आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में विशेष से समाजसेवी, समाज सचिव, वरिष्ठ पत्रकार सचिन कासलीवाल, अन्य समाजसेवी और ट्रस्टी गण मुख्यमंत्री से मिले। सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल, श्रीफल और माला पहनकर सम्मान किया। रविवार को विशेष रूप से आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज ससंघ, उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी मुनिराज ससंघ, मुनि श्री समत्व सागर जी ससंघ, आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ससंघ सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि में विराजित थे।













Add Comment