सामाजिक संस्था जैन मिलन अरिहंत ने बुधवार को वृद्ध आश्रम में बेटी का जन्मदिवस मनाया और फलदार पौधे लगाए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। सामाजिक संस्था जैन मिलन अरिहंत ने बुधवार को वृद्ध आश्रम में बेटी का जन्मदिवस मनाया और फलदार पौधे लगाए। जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि वह अपनी पुत्री रिया जैन का जन्मदिवस आनंद धाम वृद्ध आश्रम में मनाने आये हैं और सभी बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल, बिस्किट, नमकीन, मिठाइयां और पानी के बतासे उपलब्ध कराए गए। साथ ही जन्मदिन का केक काटकर सभी को वितरित किया। सभी वृद्ध जन काफ़ी प्रसन्न हुए और सभी ने रिया जैन को अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही चल रहे पर्यावरण सप्ताह दिवस के उपलक्ष्य में आनंद धाम के प्रांगण में आम अनार शहतूत, नीम, जामुन आदि के पौधे लगाए।
उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा की।ब कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, क्षेत्रीय उप मंत्री राकेश जैन बच्चू, रिया जैन, जैन मिलन अरिहंत के सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन , रजत जैन पर्याय वाले, उदित जैन, अमन जैन, नीरज जैन किराना, स्वप्निल जैन बिट्टू , मनोज जैन लकड़ी वाले तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।













Add Comment