भिंड। नगर के गौरव दीक्षार्थी भैया का मंगल प्रवेश 7 अक्टूबर को हुआ। शाम 4 बजे श्री 1008 महावीर जिनालय मंदिर, सेवा नगर 17 बटालियन से टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहनों से भव्य काफिले के साथ मंगल प्रवेश हुआ। यात्रा का समापन चैत्यालय मंदिर में हुआ। शाम 7 बजे ऋषभ सत्संग भवन, बताशा बाजार में यहां विराजमान आर्यिका विजिज्ञासा श्री माता जी ससंघ के सानिध्य में भव्य हल्दी-मेहंदी एवं संगीत समारोह कार्यक्रम भक्ति, उल्लास एवं धर्म प्रभावना के कार्यक्रम हुए। 8 अक्टूबर को शाम 6 बजे बिनौली यात्रा किला गेट जैन मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर भ्रमण करती हुई ऋषभ सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
25 अक्टूबर को होगी दीक्षा
कार्यक्रम आयोजनकर्ता गुरुसेवा परिवार एवं सहयोगी संस्था श्री दिगंबर जैन महिला महासभा, चंदा प्रभु मंदिर कमेटी किला गेट, जिनागमपंथी जैन मित्र मंडल सहित अन्य संस्थाओ ने सहयोग किया। पत्रकार सोनल जैन ने बताया 25 अक्टूबर को पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में दिल्ली के लाल किला मैदान में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा होंगी। जिसमे हजारों की संख्या मै लोग शामिल होंगे।




