इंदौर।अंतरराष्ट्रीय जैन फोरम के तत्वावधान व समस्त दिगम्बर, श्वेताम्बर साधुओं तथा साध्वियों के आशीर्वाद और सानिध्य में रविवार को रविन्द्र नाट्यगृह सभागार में तपस्वी सम्मान समारोह का वृहद आयोजन होगा। श्री कांतिलाल बम, अशोक मेहता, निर्मल कासलीवाल सहित समस्त सक्रिय सदस्यों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सांसद, महापौर, विधायकगण सहित समस्त गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में महेन्द्र जैन को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।धर्म,समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हुए व्रत,उपवास की साधना व जैन धर्म की महती प्रभावना में योगदान के लिए यह सम्मान महेन्द्र जैन को दिया जाएगा।