जैनाचार्य 108 श्री कामकुमार नन्दी मुनि की बर्बर हत्याकाण्ड के विरोध में परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के आह्वान पर एवं छीपीटोला जैन समाज के तत्वाधान में लोगों ने हजारों की संख्या में कैंडल मार्च निकाला। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। जैनाचार्य 108 श्री कामकुमार नन्दी मुनि की बर्बर हत्याकाण्ड के विरोध में परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के आह्वान पर एवं छीपीटोला जैन समाज के तत्वाधान में लोगों ने हजारों की संख्या में कैंडल मार्च निकाला। रैली जैन भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली गयी।

यह रैली जैन भवन छीपीटोला से प्रारम्भ होकर धौलपुर हाउस, कलैक्ट्रेटी होती हुयी कलेक्ट्रेट पर पहुंचीl कर्नाटक में हुई संत आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज जी की निर्मम हत्या से समस्त भारत वर्ष में रोष व्याप्त है। इसे लेकर जगह -जगह कर्नाटक सरकार विरोध किया जा रहा है और इस रैली मे छीपीटोला समाज ने अपना कारोबार बन्द रखकर इस रैली को समर्थन दिया। इस मौके पर छीपीटोला जैन समाज मौजूद थाl













Add Comment