जैन समाज को प्रत्यक्ष रूप से देश की राजनीति से जोड़ने के लिए जैन राजनैतिक चेतना मंच का गठन किया गया है। जैन समाजे से इसके सदस्य बनने के आह्वान किया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। जैन समाज को प्रत्यक्ष रूप से देश की राजनीति से जोड़ने के लिए जैन राजनैतिक चेतना मंच का गठन किया गया है। जैन समाजे से इसके सदस्य बनने के आह्वान किया गया है। संस्था के उद्देश्य इस प्रकार से हैं…
-राष्ट्र के विकास एवं सर्वोदय निर्माण हित में जैन समाज को सक्रिय भूमिका हेतु प्रेरित करना।
-समाज को राजनैतिक रूप से संगठित व सशक्त बनाना।
-राजनैतिक ट्रेनिंग हेतु कैंप लगाना।
-राष्ट्रीय पंजीकृत राजनैतिक पार्टियों से समन्वय कर समाज के लिए हर स्तर पर राजनैतिक रूप से प्रतिनिधित्व प्राप्त करना।
-सामाजिक रूढ़ियों -कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने में समाज का मार्गदर्शन करना।
-समाज के सदस्यों को निम्न स्तर से उच्च स्तर की समस्त संस्थाओं में राजनैतिक प्रतिनिधि निर्वाचित कराने में सभी प्रकार का सहयोग करना।
-समाज के लिए शिक्षण संस्थाओं को आरंभ करने के लिए सभी प्रकार से सहयोग करना।
जैन राजनैतिक चेतना मंच इंदौर की प्रथम कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की मीटिंग सुभाष जी जैन काला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे तीर्थ क्षेत्र गोम्मटगिरी पर रखीं गई है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप गंगवाल ने बताया कि आगामी अधिवेशन की रुपरेखा हेतु विचार विमर्श किया जायेगा।













Add Comment