इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक 31 मार्च को वर्तमान शासन नायक तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन ने जयंती के स्थान पर जन्म कल्याणक घोषित करने की मांग की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक 31 मार्च को वर्तमान शासन नायक तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने भारत वर्षीय समग्र जैन समाज एवं भारत के सभी जैन परिवारों और श्रावक-श्राविकाओं से निवेदन और अनुरोध करते हुए कहा कि 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर जयंती नहीं तीर्थंकर श्री महावीर जन्म कल्याणक ही प्रयोग करें। श्री महावीर स्वामी जयंती नही। दद्दू ने कहा कि हमारे तीर्थंकर कोई साधारण इंसान नही थे, महान महापुरुष थे।
जयंती इंसान की मनाई जाती है और पूरे भारत और विश्व में कोई भी जैन श्रावक-श्राविकाओं को यह मंजूर नहीं कि हमारे प्रभुजी के मान-सम्मान में जरा सी भी कमी आए। पूरे देश में सभी राज्य सरकारों से श्री महावीर स्वामी जयंती के स्थान पर तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक करवाने के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ की मांग पर गुजरात सरकार ने श्री महावीर जन्म कल्याणक कर भी दिया है। भारत वर्षीय जैन समाज अन्य प्रदेश सरकारों से अनुरोध करती है कि आप भी जयंती नहीं जन्म कल्याणक महोत्सव घोषित करें।













Add Comment