राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठिकरिया, पंचायत समिति व जिला चित्तौड़गढ़ में भामाशाह सी.ए. सुनील भंडारी ने विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकें अध्यापक संजय कुमार जैन की प्रेरणा से विद्यालय में भेंट कीं। पढ़िए यह रिपोर्ट..
चित्तौड़गढ़। पुस्तकें हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य करती हैं, ये ज्ञान की अथाह भंडार हैं। अलग-अलग विषय से सम्बंधित किताबें अलग-अलग चेतना प्रदान करती हैं। इसी भावना के अनुरूप सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठिकरिया, पंचायत समिति व जिला चित्तौड़गढ़ में भामाशाह सी.ए. सुनील भंडारी ने विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकें अध्यापक संजय कुमार जैन की प्रेरणा से विद्यालय में भेंट कीं।
पुस्तकों पर होगी प्रतियोगिता
शिक्षक संजय कुमार जैन ने बताया कि विद्यालय में भेंट की गई पुस्तकों में पंचतंत्र, हिंदी बाल पोथी भाग चार व तीन, स्वास्थ्य सम्मान व सुख, वीर बालक, वीर बालिकाएं, रोचक कथाएं, हम कैसे रहें व अन्य पुस्तकें थीं, जिन्हें बच्चों को वितरित किया और वे उसे पढ़ेंगे। इसके बाद में इनके आधार पर बच्चों से बात की जाएगी। सही जानकारी देने वाले बालक-बालिका को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। पुस्तकें वितरण करने के लिए भंडारी का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।













Add Comment