समाचार

सीए प्रितेश वगेरिया बने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष : विभिन्न संस्थाओं में कई पदों पर रह चुके वगेरिया को लगा बधाइयों का तांता 


समाज के मंत्री सीए प्रितेश वगेरिया को बड़ी जिम्मेदारी के साथ फेडरेशन ऑफ़ हूमड़ जैन समाज के युवा वर्ग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्विरोध मनोनीत किया गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। समाज के मंत्री सीए प्रितेश वगेरिया को बड़ी जिम्मेदारी के साथ फेडरेशन ऑफ़ हूमड़ जैन समाज के युवा वर्ग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्विरोध मनोनीत किया गया। श्री दिगंबर जैन दशा हूमड़ जैन समाज संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष रमेश शाह और समाज के महामंत्री पुष्पेंद्र धन्नावत ने बताया कि सीए प्रितेश वगेरिया पेशे से प्रैक्टिसिंग चार्टेड अकाउंटेंट हैं। सफल फाइनेंशियल एडवाइजर भी है। एक कुशल मंच संचालक हैं और विभिन्न मंचों पर अब तक 140 सफल मंच संचालन कर चुके हैं।

आप विभिन्न संस्थाओं में अनेक पदों पर रह चुके हैं। जिसमें से जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम(पूर्व अध्यक्ष), जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीजन पूर्व पीआरओ ग्रीटिंग्स, महावीर जैन जागृति परिषद (बोर्ड सदस्य), आगम युवा परिषद (संस्थापक अध्यक्ष), बाहुबली युवा मंच (पूर्व कोषाध्यक्ष), श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान (उपाध्यक्ष), पार्श्वनाथ क्रांति मंच (सदस्य), अखिल भारतीय दिगंबर युवा परिषद(सलाहकार), सुनील सागर युवा मंच, उदयपुर (प्रवक्ता), अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच (राष्ट्रीय प्रवक्ता), नमो जीनानम (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), जैन राजनैतिक चेतना मंच (कार्यकारिणी सदस्य) प्रमुख संस्थाएं हैं। प्रितेश वगेरिया को श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज संस्थान, उदयपुर ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page