समाचार

धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ कर शीतल जल कराया मुहैया: भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर लगाए सकोरे


भगवान आदिनाथ जन्मोत्सव पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ कर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे लगाए। गार्डन में पेड़ों पर पक्षियों का पेयजल प्रबंधन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन और समाजसेवी मौजूद रहे। पढ़िए गढ़ी परतारपुर से यह खबर…


गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल की ओर से भगवान आदिनाथ जन्म और तप कल्याणक पर्व पर स्थानीय नवयुवक मंडल खेल मैदान के बाहर यात्रियों एवं आम जन को पेयजल सुलभ कराने चार मिट्टी के मटके लगाकर अस्थाई शीतल जल प्याऊ प्रारंभ की गई। जो पूरी गर्मियों में लोगों को राहत प्रदान करेगी। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि प्रातः सीबीइओ महेंद्र समाधियां के मुख्य आतिथ्य, परमेश्वर पाटीदार की अध्यक्षता एवं रामभरत चेजारा के संयोजन में हुए समारोह में गार्डन में पेड़ों पर पक्षियों के पेयजल प्रबंधन के लिए मिट्टी के सकोरे स्थापित कर किए गए। साथ ही समाजजनों को सकोरा वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग 

कार्यक्रम में मीनाक्षी वसीटा, कुलदीप वसीटा, अनीता पाटीदार, बाहुबल जैन, दीप्ति जैन, बसंती टेलर, जयंतीलाल शर्मा, नमन कुमावत, विपिन कलाल, सीमा कलाल, विराट, पूर्वांश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित थे। प्रारंभ में रामभारत चेजारा ने सभी का स्वागत किया। महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों के बारे में बताया। पशुओं के पीने के पानी के लिए अगले माह से सीमेंट के टैंक स्थापित करने की घोषणा की गई। केंद्र चेयरपर्सन प्रीतल पंड्या ने सभी सदस्यों को आदिनाथ जन्म तप कल्याणक पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संचालन सचिव रामभरत चेजारा ने किया। आभार कुलदीप वसीटा ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page