अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर द्वारा लिखित पुस्तक नित्य स्वाध्याय का विमोचन मुनि श्री के सानिध्य में पूज्य वर्षायोग धर्मप्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, रेखा संजय जैन और कमलेश-टीना जैन, , उद्योगपति सचिन जैन ने किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर द्वारा लिखित पुस्तक नित्य स्वाध्याय का विमोचन मुनि श्री के सानिध्य में पूज्य वर्षायोग धर्मप्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, रेखा संजय जैन और कमलेश-टीना जैन, , उद्योगपति सचिन जैन ने किया। पुस्तक में 365 अध्याय हैं और प्रतिदिन एक अध्याय पढ़कर जैन धर्म की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी के साथ मुनि श्री चातुर्मास स्थल नवग्रह जिनालय ग्रेटरबाबा परिसर में 104 दिन चलने वाले भक्तामर विधान का शुभांरभ किया गया।
विधान में 2678 अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे और विधान 30 जुलाई तक चलेगा। आज सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य गजेंद्र-अनिता जैन को प्राप्त हुआ। आज 350 अर्घ्य समर्पित कर भगवान आदिनाथ की आराधना की गई। विधान पंडित नितीश झांझरी के निर्देशन में किया गया।













Add Comment