समाचार

तपस्वी का किया तप अभिनंदन : आचार्य पुलक सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद


पयुर्षण पर्व के उपलक्ष में शेवतांबर जैन संघ के संजय मलासिया ने उपवास करने पर तप अभिनंदन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया क मलसिया ने आठ उपवास किए। मंदिर से आचार्य गुरुवर विजय रत्न एवम नय पदम विजय जी के सानिध्य में वरधोड़ा निकाला गया। पढ़िए धर्मेन्द्र जैन की रिपोर्ट…


खैरवाड़ा ( ऋषभदेव)। पयुर्षण पर्व के उपलक्ष में शेवतांबर जैन संघ के संजय मलासिया ने उपवास करने पर तप अभिनंदन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया क मलसिया ने आठ उपवास किए। मंदिर से आचार्य गुरुवर विजय रत्न एवम नय पदम विजय जी के सानिध्य में वरधोड़ा निकाला गया, जो गुरुकुल में विराजित आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी समाज जनों ने पारणा करा कर व्रत पूर्ण कराया।

इस मौके पर समाज के नगर सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन, वित्त मंत्री बसंत भंवरा , सह मंत्री शिक्षाविद् हेमंत भंवरा, गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत , शेवतांबर संघ के कुरीचंद मलासिया, बहादुर मलासिया, नवीन, मुकेश मलासिया, मनोहर दोषी, वस्तु पाल, राकेश, नैना सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कोठारी, महावीर कोठारी, वरिष्ठ सदस्य जय प्रकाश वानावत, जय प्रकाश सिसपुरिया, राज कुमार भंवरा, बंशी लाल शाह सहित कई समाज जन उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page