नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोनाली जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की नीलम चौबे को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस विजयी परिणाम के साथ ही नगर में कमल एक बार फिर खिल उठा। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
ललितपुर। नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोनाली जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की नीलम चौबे को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस विजयी परिणाम के साथ ही नगर में कमल एक बार फिर खिल उठा। सोनाली जैन ने अपनी जीत का श्रेय सांसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सहित सभी भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।
अभिलाषा परिवार पर जो भरोसा जनता ने पुनः जताया है, उसके लिए मैं पूरे परिवार सहित हृदय से आभारी हूं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे ललितपुर नगर के चहुंमुखी विकास, हरा-भरा एवं स्वच्छ नगर, तथा मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी। सोनाली जैन ने कहा कि उनकी यह जीत सभी जाति और धर्म के लोगों की सामूहिक जीत है, जो ललितपुर के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में परिणाम आने के बाद जश्न का माहौल है, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ शहर में उत्सव का वातावरण बन गया।













Add Comment