समाचार

आरके जैन रानेका को जन्मदिन की बधाइयां दी: इंदौर के कई सामाजिक ग्रुपों और कार्यक्रमों में रहती है सहभागिता 


नगर के दिगंबर समाज के कई ग्रुप और समूहों से जुड़े समाजसेवी आरके जैन रानेका का सोमवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर सभी ग्रुप सदस्यों, पदाधिकारियों और समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके दीर्घायु यशस्वी जीवन की मंगल कामनाएं भी की हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर के दिगंबर समाज के कई ग्रुप और समूहों से जुड़े समाजसेवी आरके जैन रानेका का सोमवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर सभी ग्रुप सदस्यों, पदाधिकारियों और समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके दीर्घायु यशस्वी जीवन की मंगल कामनाएं भी की हैं। राजेश जैन दद्दू और डॉ. जैनेंद्र जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रूप फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय परामर्श दाता इंदौर नगर ग्रुप एवं सीनियर सिटिज़न ग्रुप संरक्षक इंदौर दिगंबर जैन समाज के कोहिनूर हर दिल अजीज हर कार्यक्रम की मांगलिक शुभ शुरुआत जिनके कर कमलों से होती है।

उनके द्वारा की गई शुरुआत और सहयोग ही हमारे कार्यक्रम की सफलता का वास्तु भी है। सभी संस्थाओं को सदैव मुक्त हस्त से सहयोग करने वाले इंदौर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं फ़ेडरेशन को विशेष रूप से सहयोग देने वाले समाज गौरव जितना ऊंचा व्यक्तित्व, उतनी ही विनम्रता के धनी आरके जैन रानेका को प्रकट उत्सव दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी गई। समाजजनों ने मंगलकामना की है कि आप स्वस्थ रहें मस्त रहे और समाज सेवा में निरंतर सहयोग प्रदान कर समाज को गौरवान्वित करते रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page