समाचार

आचार्य भगवन विशुद्ध सागरजी के संघस्थ ब्रम्हचारी रवि भैयाजी का अवतरण दिवसः चैनल के माध्यम से धर्म प्रभावना 


आचार्य भगवन विशुद्ध सागरजी के संघस्थ ब्रम्हचारी रवि भैयाजी का आज अवतरण दिवस है। आचार्य भगवन विशुद्ध सागरजी के संघस्थ ब्रम्हचारी रवि भैयाजी का पूरा नाम ब्र. रवि कुमार जैन है। पढ़िए इंदौर की यह पूरी खबर…


इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के कार्याध्यक्ष श्री अभिषेक अशोक पाटील ने बताया की आचार्य भगवन विशुद्ध सागरजी के संघस्थ ब्रम्हचारी रवि भैयाजी का आज अवतरण दिवस है। आचार्य भगवन विशुद्धसागर महाराज जी के संघस्थ ब्रम्हचारी रवि भैयाजी का पूरा नाम ब्र. रवि कुमार जैन है। उनका जन्म 17 मार्च 1990 को हुआ है। ब्रम्हचारी रवि भैयाजी की लौकिक शिक्षा बी.ई (सिव्हिल) तक हुई है।

समाज को नवीन संबल प्रदान किया 

भारत वसुधा पर सुधारस की वर्षा करने वाले अनेक महापुरुष और संतों ने जन्म लिया है। उनकी साधना और कथनी-करनी की एकता ने सारे विश्व को ज्ञान रूपी आलोक से आलोकित किया है। इन स्थितप्रज्ञ पुरुषों ने अपनी जीवनानुभव की वाणी से त्रस्त और विघटित समाज को एक नवीन संबल प्रदान किया है। जिसने सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किये हैं।

चैनल के माध्यम से धर्म प्रभावना 

आप संसार की असारता, जीवन के रहस्य और साधना के महत्व को पह्चान गये थे। अध्यात्म सरोवर के राजहंस, श्री विशुद्ध सागरजी से 2019 में रवि भैयाजी ने ब्रम्हचर्य व्रत धारण किया है। सोशल मीडिया पर विशुद्ध रवि चैनल के माध्यम से धर्म प्रभावना का कार्य रवि भैयाजी कर रहे है। जिनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। ब्र. रवि भैयाजी स्वभाव से सरल और सब जीवों के प्रति मित्रवत व्यवहार के संपोषक हैं। इसी के कारण उनके व्यक्तित्व में विश्व-बन्धुत्व की, मानवता की सौंधी-सुगंध विद्यमान है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page