श्री दिगंबर जैन समिति द्वारा गुरुवार को श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पढ़िए कुमार मंगलम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री दिगंबर जैन समिति द्वारा गुरुवार को श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया। ध्वजारोहण के बाद मंदिर परिसर से प्रभु की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर बैंड-बाजों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ पुष्पेंद्र जैन, शोभित जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र के स्वरूप में देवेंद्र जैन, महेंद्र इंद्र के स्वरूप में राजीव जैन, ईशान इंद्र के स्वरूप में कमल जैन, सारथी के स्वरूप में विजय जैन, धन कुबेर के स्वरूप में मुकेश जैन और सात राजकुमार के स्वरूप बग्घियों में सवार होकर चल रहे थे। इसके साथ ही आठ अष्ट कुमारियां भी चल रही थीं और शोभायात्रा में जैन धर्म पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा ट्रांसयमुना कॉलोनी के सभी ब्लॉकों में होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंचीं। जहां सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी का स्वर्ण कलशों से अभिषेक संपन्न किया।
कार्यक्रम के समापन पर रविंद्र कुमार जैन एवं उषा जैन परिवार द्वारा सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। सांय 7 बजे संगीतमय में प्रभु की मंगल आरती हुई। रात 8 बजे संस्कार जैन की ओर से भजन संध्या प्रस्तुत की गई। रथयात्रा की व्यवस्था णमोकार बधु महिला मंडल एवं ट्रांसयमुना कॉलोनी महिला ईकाई द्वारा देखी गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत जैन द्वारा किया गया। रथयात्रा में समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन आगरा, दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थ राकेश जैन पर्देवाले, अशोक कुमार जैन, प्रशांत जैन, ईशु जैन, कचन जैन, सरिता जैन, नीलम जैन, संगीता जैन आदि उपस्थित थे।













Add Comment