समाचार

आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक 12 मार्च को : 151 मंडलीय 48 दीपों के साथ भक्तामर महा अर्चना होगी


जैन धर्म में प्रवर्तक या तीर्थ संचालक के रूप में पूजे जाने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च चैत्र कृष्ण नवमी को पूरे भारत में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। शिवपुरी से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


शिवपुरी। जैन धर्म में प्रवर्तक या तीर्थ संचालक के रूप में पूजे जाने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च चैत्र कृष्ण नवमी को पूरे भारत में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। चैत्र कृष्ण नवमी को प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज, आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले श्री आदिनाथ जिनालय में प्रातः काल अभिषेक पूजन के बाद 9 बजे से 2 पहिया वाहनों से धर्म प्रभावना रैली का आयोजन में किया जाएगा।

वाहन रैली से होगी धर्म प्रभावना

महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि यह विशाल दो पहिया वाहन रैली श्री आदिनाथ जिनालय पुराने प्रायवेट बस स्टैंड से शुरू होकर श्री पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड, श्री छत्री जैन मंदिर, श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी, माधव चौक, गाँधी चौक, भगवान महावीर स्वामी मार्ग, श्री पार्श्वनाथ जिनालय कांच मंदिर, भगवान महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ,कोतवाली रोड, कस्टम गेट, श्री चंद्र प्रभु जिनालय सदर बाजार, गाँधी चौक, माधव चौक, होकर पुनः श्री आदिनाथ जिनालय पहुंचेगी। जहां पर ध्वजारोहण के साथ धर्म प्रभावना रैली का समापन होगा। दोपहर में श्री आदिनाथ जिनालय पर मरुदेवी एवं अन्य सभी महिला मंडलों के द्वारा बधाइयाँ एवं भजनों का कार्यक्रम होगा। यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी के संयोजन में सकल जैन समाज एवं समस्त महिला पुरुष एवं युवा संगठनों के सहयोग से द्वितीय बार विशाल स्तर पर किया जा रहा है।

दीप अर्चना कार्यक्रम में धर्मलाभ प्राप्त करें

गुरुवार 12 मार्च को ही रात्रि में ठीक 7 बजे से श्री आदिनाथ जिनालय में यहां के इतिहास में द्वितीय बार 151 मंडलों पर 48 दीपकों के द्वारा देवादिदेव प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी ( आदिनाथ भगवान) की आराधना भक्तामर पाठ दीप अर्चना से की जाएगी।इस कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए जैन समाज शिवपुरी एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शाखा के संयोजक हरिओम जैन, वायके जैन श्री राम कॉलोनी, दिनेश जैन कल्लू भैया, पं. ऋषभ जैन, अतुल जैन चौधरी तंबाकू, ऋषभ जैन एलआईसी के पास जो भी महानुभाव एवं साधर्मीजन दीप अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनसे विनम्र निवेदन है कि अपने नाम उक्त लोगों के पास शीघ्र अति शीघ्र लिखा कर या अपनी सहयोग राशि जमा कर आप अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। 151 मण्डल पूरे बुक होने पर बुकिंग बंद कर दी जाएगी। आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम की सूचना अधिक से अधिक साधर्मीजनों तक पहुंचाकर उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आप सभी प्रयास करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page