भगवान श्री वासुपूज्य जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश रागी की रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान श्री वासुपूज्य जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक,शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। श्रीजी का पालना झुलाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment