आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया की नगर में बिनौली शोभायात्रा निकली। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने गोद भराई कर उनलके पुण्य की अनुमोदना की। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया की नगर में बिनौली शोभायात्रा निकली। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने गोद भराई कर उनलके पुण्य की अनुमोदना की। 4 मार्च को सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में विराजित आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा क्षुल्लक श्रीदत्त सागर महाराज एवं ब्रह्मचारी भैया महेंद्र एवं ब्रह्मचारी भैया प्रमोद की होना सुनिश्चित हुई है। जिनकी शनिवार को दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में बिनौली शोभायात्रा जैन अटामंदिर से शुरु होकर नगर के निर्धारित मार्गों से निकली। जिसमें दीक्षार्थी भैया विशेष वाहन में विराजित थे।
श्रावक-श्राविका भक्ति पूर्वक उनके पुण्य की अनुमोदना कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, सिंघई मनोज जैन, संयोजक धार्मिक आयोजन अमित सराफ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सुनील जैन, राहुल जैन पत्रकार, चंचल पहलवान, आनंद जैन साइकिल आदि मौजूद रहे।













Add Comment