समाचार

कबर्धा दिगंबर जैन मंदिर का भूमिपूजन : जैनाचार्य विद्यासागरजी की भव्य आगवानी


आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि से अमरकंटक की ओर विहार करते कवर्धा पहुंचे। यहां दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने उनकी भव्य आगवानी की। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट… 


कवर्धा। सन्त शिरोमणि परम पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि से अमरकंटक की ओर विहार करते कवर्धा पहुंचे। यहां दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने उनकी भव्य आगवानी की।आचार्यश्री ससंघ श्वेतांबर स्थानकवासी सन्त निवास में विराजे हैं। सुरेन्द्र जैन रायपुर ने बताया कि 9 मार्च की सुबह आचार्यश्री ने केशलोंच किये। इसके बाद आचार्यश्री का 9 मार्च को उपवास रहा। आचार्यश्री का विहार भी नहीं हुआ, संभवत कल आचार्यश्री का कबर्धा से पंडरिया मार्ग पर विहार होगा।

कवर्धा में हुआ मंदिर का शिलान्यास

आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं आशीर्वाद से अनिल जैन सिंघई, रुपेश जैन सिंघई परिवार कवर्धा द्वारा कवर्धा में नए जैन मंदिर के लिये भूमिदान हुआ। इसी भूमि पर मंदिर का ऐतिहासिक भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। अब आचार्य भगवन के मंगल आशीर्वाद से मंदिर का निर्माण होगा ।

भाजपा सांसद ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

नांदघाट के सांसद संतोष पांडे ने गुरुवार दोपहर बाद कवर्धा पहुंचे, यहां वह स्थानकवासी सन्त निवास में विराजमान पूज्य अचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी के दर्शनार्थ आए और दर्शन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कुछ देर आचार्यश्री से उनकी चर्चा भी हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page