समाचार

नए शांतिनाथ जिनालय का भूमिपूजन: मुनिश्री सुप्रभसागर जी के सानिध्य में हुआ आयोजन


स्थानीय आयरिश पार्क कॉलोनी में मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में नवीन 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय का भूमिपूजन किया गया। एक हजार वर्ग फीट का प्लाट चंद्रकांता स्व. प्रेमचंद के पुत्रों के परिवार ने दिया है। समाजजनों ने उनके इस कार्य की अनुमोदना की है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। स्थानीय आयरिश पार्क कॉलोनी में मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में नवीन 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय का भूमिपूजन किया गया। अभी अस्थाई मंदिर का निर्माण अखिलेश ग्रिश्मा के प्लाट पर किया गया। साथ ही नवीन जिनालय के लिए करीब 1000 वर्ग फीट का प्लाट चंद्रकांता स्व. प्रेमचंद्र के पुत्र भरत रितु, जितेंद्र मोनिका, भूपेंद्र विनीता एवं परिवार ने दिया है। उसके बाद मुनिश्री की प्रेरणा से भरत भाई ने घोषणा की है कि संपूर्ण शिखरबंद मंदिर का निर्माण, मूलनायक एवं विधिनायक मूर्ति विराजमान परिवार द्वारा करवा कर पंचकल्यांणक के बाद समाज को संचालन के लिए सौंप दिया जाएगा। समाजजनों ने उनके इस सातिशय पुण्य एवं निःस्वार्थ दान भावना की अनुमोदना करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page