समाचार

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौग्य सागर जी महाराज ससंघ का रहा सानिध्य : सदर बाजार में संपन्न हुआ नवीन शांतिनाथ जिनालय का भूमि शिलान्यास समारोह


सदर बाजार स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय के लिए नवीन श्री शांतिनाथ जिनालय का भूमि शिलान्यास समारोह 4 नवंबर को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौग्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सानंद संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत में सर्वप्रथम भक्तों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….


आगरा। सदर बाजार स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय के लिए नवीन श्री शांतिनाथ जिनालय का भूमि शिलान्यास समारोह 4 नवंबर को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौग्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सानंद संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत में सर्वप्रथम भक्तों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया। इसके बाद सदर बाजार सकल जैन समाज ने उपाध्याय संघ के समक्ष शास्त्र भेंट किए और श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर बाहर से पधारे सभी अतिथियों का मंदिर कमेटी ने माला, दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया।

तत्पश्चात, सौभाग्यशाली भक्तों ने पंडित श्री आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ नवीन शांतिनाथ जिनालय के लिए शिलाओं का विधिवत स्थापित किया। समारोह के दौरान भक्तों ने नवीन शांतिनाथ जिनालय के निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। इस आयोजन में सदर बाजार महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

ये भी रहे मौजूद

इस मौके पर मनोज जैन योगी, विनय पाटनी, विजय पाटनी, रेनू जैन पाटनी, मुकेश जैन, सोनू जैन, हरेश जैन, सुरेंद्र जैन, चंद्रभान जैन, मनोज बाकलीवाल, जगदीशप्रसाद जैन, राजू गोधा, नरेश जैन, अनिल जैन सहित समस्त सदर बाजार, शहजादी मंडी एवं छीपीटोला सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page