समाचार

भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह जयपुर में 4 अगस्त को

न्यूज़ सौजन्य- राजेश जैन दद्दू 

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में पहली बार चातुर्मास कर रहे परम पूज्य मुनिकुंजर आचार्य 108 श्री आदिसागर (अंकलीकर) मुनिराज की परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश लघुनंदन, युवाऋषि, प्राकृत ज्ञान केसरी, चर्या चक्रवर्ती, संयम भूषण, राष्ट्र संत, पूज्यपाद आचार्य भगवंत आचार्य 108 श्री सुनील सागर मुनिराज ससंघ के पावन एवं मंगल सान्निध्य में भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा का कार्यक्रम गुरुवार, 04 अगस्त 2022 को भट्टारक जी की नसियां, नारायण सिंह सर्किल, टोंक रोड, जयपुर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा एवं श्रावण शुक्ला गुरुवार को 4 भव्य आत्माएं वर्धमान स्वामी के पथानुरागी बनने की आकांक्षा में पूज्य आचार्यश्री के कर-कमलों से शिवपथ पर अग्रसर होंगी।
नवीन दीक्षार्थी हैं- छुल्लक 105 श्री सम्वर्ध सागर जी महाराज, श्री विनोद भैया जी भीलवाड़ा, श्री अनुभव भैया सागर,श्री विकास भैया ललितपुर।
दोपहर में 2 बजे से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा कार्यक्रम मंगल स्नान, शोभायात्रा, केशलोंच, दीक्षार्थी द्वारा अभिषेक, शांतिधारा, दीक्षा संस्कार विधि प्रारंभ, दीक्षार्थी को पिच्छी, शास्त्र, कमंडल अर्पण एवं पूज्य गुरुदेव का पाद-प्रक्षालन आदि क्रियाएं संपन्न होगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में सहभागी बन नवीन दीक्षार्थीयों की जैनेश्वरी दीक्षा देखने का सौभाग्य अर्जित करें। आचार्य श्री सुनील सागर वर्षायोग समिति ने भी सभी से आने का अनुरोध किया है।

ऐसी रोचक खबरों के लिए हमारे वॉट्स ऐप ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page