समाचार

मंगल प्रवेश :  भव्य आगवानी की तैयारियां जोरों पर


सारांश

मुनिश्री विमल सागर जी महाराज, अनंत सागर जी महाराज, धर्म सागर जी महाराज, भाव सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश रविवार को इंदौर में होगा। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य 108 मुनिश्री विमल सागर जी महाराज, अनंत सागर जी महाराज, धर्म सागर जी महाराज, भाव सागर जी महाराज ससंघ का विहार इंदौर की ओर चल रहा है। प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर में 29 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे निरंजनपुर चौराहा, देवास नाका से पांचबालयती मंदिर, विजय नगर भव्य आगवानी के साथ मंगल प्रवेश होगा।

कार्यक्रम भव्य तैयारी की जा रही है। स्वागत रथ के साथ 56 हाथी रथ, बैंड -बाजाों के साथ 101 महिला मंगल कलश लेकर और 101 पुरुष ध्वजा लेकर चलेंगे। छत्रपति नगर महिला मंडल, नसिया महिला मंडल, दिव्य घोष लेकर चलेगा। जगह-जगह मुनिश्री की आगवानी में अभिनंदन गेट लगाए गए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page