समाचार

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल का नियुक्ति पत्र घोषित: अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील की


भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के लिये 2023 से 2028 के लिए कई पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। अध्यक्ष डी. के. जैन ने विश्वास जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट


इंदौर, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के लिये 2023 से 2028 के लिए निम्नानुसार पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। अध्यक्ष डी. के. जैन ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण समन्वयपूर्वक आपके कार्यकाल में मध्यांचल तीर्थक्षेत्रों का संरक्षण, संवर्धन और उनका सम्यक विकास करने में सहयोगी बनेंगे।

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के जीर्णोधार कमेटी

के लिए चेयरमैन इंदौर के श्री सुरेन्द्र जैन बाकलीबाल व श्री अनिल जैनको मनोनीत किए गए। संतोष जैन (घडीबाले) सागर,

कार्याध्यक्ष एवं बुंदेलखंड के प्रभारी भी रहेगें।

चार उपाध्यक्ष श्री अमिताभ जैन मन्या, भोपाल एवं श्री मांगीलालजी जैन, रतलाम, श्री मनोज जैन, सागर, श्री स्वतंत्र जैन, सतना नियुक्त हुए। मंत्री द्वय श्री महेन्द्र जैन, बडागांव टीकमगढ, श्री रीतेश जैन, दमोह के साथ ही

दो कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल सिंघई, दमोह एवं श्री अमित जैन पडेरिया, जबलपुर मनोनीत किए गए। अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page