समाचार

भारत वर्षीय जैन समाज में रोष : प्रियांशु के हत्यारे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए, शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो जैन समाज अहिंसक आंदोलन करेगा 


मेरठ नगर के प्रतिष्ठित जैन परिवार से होनहार छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में हुई जघन्य हत्या का भारत वर्षीय जैन समाज विरोध करता है और गुजरात सरकार से विश्व जैन संगठन ने कहा कि प्रियांशु की हत्या हुए तीन दिन हो गए, लेकिन अहमदाबाद पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जैन समाज ने गुजरात सरकार को चेतावनी देते हुए अहिंसक आंदोलन करने का कहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


मेरठ। मेरठ नगर के प्रतिष्ठित जैन परिवार से होनहार छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में हुई जघन्य हत्या का भारत वर्षीय जैन समाज विरोध करता है और गुजरात सरकार से विश्व जैन संगठन ने कहा कि प्रियांशु की हत्या हुए तीन दिन हो गए, लेकिन अहमदाबाद पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। विश्व जैन संगठन ने गुजरात सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे नहीं तो पूरे देश में जैन समाज अहिंसक आंदोलन करेंगे।

इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, जैन समाज के हंसमुख गांधी, टीके वेद, राकेश विनायका, विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन, प्रदीप बडजात्या आदि समाज जन ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए सरकार और प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दी जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page