भारतीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के जबलपुर संभाग (महाकौशल) की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस टीम का उद्देश्य प्राचीन जैन तीर्थों, मंदिरों और धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन करना है। पढ़िए नितिन जैन की रिपोर्ट…
जबलपुर। भारतीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा जबलपुर संभाग (महाकौशल) के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. यतीश जैन द्वारा की गई। महासभा का प्रमुख उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष में फैले प्राचीन दिगंबर जैन मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों, मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों का सर्वेक्षण, संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं संवर्धन करना है।
यह संस्था भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं राज्य पुरातत्व विभागों के साथ समन्वय में जैन धर्म, दर्शन और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करती है। सन 1894 में मथुरा अधिवेशन के दौरान सेठ राजा लक्ष्मण दास के नेतृत्व में इस संस्था की स्थापना हुई थी। 1895 से संस्था का ‘जैन गजट’ नियमित रूप से प्रकाशित हो रहा है, जबकि ‘तीर्थ जीर्णोद्धार मासिक पत्रिका’ का प्रकाशन मई 2003 से जारी है।
संभागीय प्रचारक श्री नितिन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेतृत्व की सहमति से यह नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है, जो जैन तीर्थों के संरक्षण और जैन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी
• संयोजक/अध्यक्ष: डॉ. यतीश जैन
• कार्यकारी अध्यक्ष: श्री चिंतामणि जैन (जबलपुर)
• उपाध्यक्ष: एडवोकेट अमिताभ भारती (कटनी), श्री निशित जैन (जबलपुर), श्री आलोक जैन (सागर), श्री पिंकेश पटोरिया (परासिया), सीए संजय सिंघई (सतना), प्रो. नरेंद्र जैन (छतरपुर), श्री प्रमोद जैन (बालाघाट)
• सचिव: श्री जिनेंद्र जैन (जबलपुर)
• सह सचिव: श्री अवनीश जैन (सागर), श्री राजेश जैन (दमोह), श्री सतीश जैन (सागर), एड. सत्येंद्र जैन, श्री अनिल जैन (सेल्स टैक्स), श्री मनोज जैन (सागर)
• कोषाध्यक्ष: श्री अभिषेक जैन (कटनी)
• प्रवक्ता: श्री संजय सम्यक (जबलपुर)
• मीडिया प्रभारी: श्री नितिन जैन
• संगठन प्रमुख: श्री विकास जैन
• शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमुख: श्री रजनीश जैन
कार्यकारिणी सदस्यगण
डॉ. ज्योति जैन, श्रीमती नीलांजना जैन, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती बिंदिया जैन, श्रीमती रचना जैन, श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती प्रतीक्षा जैन, ब्र. स्मृति दीदी, इंजीनियर आशीष जैन, इंजीनियर कीर्ति जैन।
शुभकामनाएं और संदेश
महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी.के. वेद और प्रोफेसर भागचंद्र भास्कर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह टीम जैन समाज की धरोहरों और तीर्थों की सुरक्षा में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।













Add Comment