समाचार

मिल रहा है उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज का सानिध्य : कमला नगर डी ब्लॉक जैन मंदिर में चल रही है भक्तामर की महिमा


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अर्पितमय पावन वर्षायोग आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में भक्तामर की महिमा के ऊपर मंगल प्रवचन चल रहे हैं। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अर्पितमय पावन वर्षायोग आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में भक्तामर की महिमा के ऊपर मंगल प्रवचन चल रहे हैं। जिसमें 02 अगस्त को प्रात:कालीन मंगल प्रवचन में उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी ने भक्तों को कहा कि रोग कैसे ठीक होगा महत्व को समझाया। भक्तामर महिमा के मंगल प्रवचन में विभिन्न शैलियों के लोग बडी़ संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं।

उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में 3 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बच्चों की पाठशाला लगाई जाएगी।

मंगल प्रवचन का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन,रोहित जैन अहिंसा,मनोज जैन बाकलीवाल, यशपाल जैन,कुमार मंगलम जैन, अनिल जैन,अंकुश जैन,नरेश जैन, अनिल रईस,शैलेंद्र जैन,शुभम जैन, संजय जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page